सिमरी थाना में लंबित कांडों की हुई सख्त समीक्षा

सिमरी थाना में लंबित कांडों की हुई सख्त समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमरी थाना में लंबित कांडों की हुई सख्त समीक्षा


वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित गिरफ्तारी, वारंट और सघन गश्ती के निर्देश


सिमरी थाना में लंबित कांडों की हुई सख्त समीक्षा

■ लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
■ वारंट/कुर्की से अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश
■ थाना क्षेत्र में सघन गश्ती और शराब माफियाओं पर कार्रवाई


RxTv BHARAT , दरभंगा, 19 फरवरी 2026:


वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 19 फरवरी को सिमरी थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Police Review Meeting


समीक्षा के दौरान माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना निरीक्षण के क्रम में जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी एवं वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजियों का गहन अवलोकन किया गया।

सिमरी थाना में लंबित कांडों की हुई सख्त समीक्षा


वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, पंजी अद्यतन रखने तथा मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी, कांड दैनिकी अद्यतन रखने और थाना की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

सिमरी थाना में लंबित कांडों की हुई सख्त समीक्षा


इसके अतिरिक्त शराब माफियाओं के क्रय-विक्रय पर सख्त लगाम लगाने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने तथा डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।



Darbhanga Police News, Simri Thana, Crime Control, Bihar Police, RxTv Bharat
#Darbhanga #PoliceAction #LawAndOrder
#BiharNews #CrimeUpdate #RxTvBharat
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!