JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग
JSLPS Jharkhand, रांची : झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) से शिष्टाचार मुलाकात सह वार्ता की. यह बैठक JSLPS (पलाश) के राज्य कार्यालय में हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली. वार्ता के दौरान संघ की ओर से विभाग को पूर्व में हुए समझौते की याद दिलाते हुए पत्रांक JSLPS/HRD/1763, दिनांक 29 नवंबर 2025 का समझौता पत्र सौंपा गया. उक्त पत्र के आलोक में कई अहम बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हुई. नई HR पॉलिसी से नौकरी पर नहीं पड़ेगा असर बैठक में बताया गया कि 11 फरवरी 2026 को हुई JSLPS की गवर्निंग बॉडी (GB)…

