लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प आयुक्त ने दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ
लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प आयुक्त ने दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बड़ा संदेश बिना दबाव, बिना प्रलोभन वोट का आह्वान RxTv BHARAT :16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्भीक होकर मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी निर्वाचनों में बिना किसी प्रभाव, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत विश्व…

