केवटी में बदलेगा प्रशासनिक सिस्टम, DM ने नए प्रखंड कार्यालय स्थल का किया निरीक्षण

केवटी में बदलेगा प्रशासनिक सिस्टम, DM ने नए प्रखंड कार्यालय स्थल का किया निरीक्षण

केवटी में बदलेगा प्रशासनिक सिस्टम, DM ने नए प्रखंड कार्यालय स्थल का किया निरीक्षण

दरभंगा | 11 फरवरी 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • केवटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज
  • जिलाधिकारी ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
  • पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त करने का आदेश

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए नए भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रस्तावित स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर निर्माण से जुड़े सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की।

केवटी में बदलेगा प्रशासनिक सिस्टम, DM ने नए प्रखंड कार्यालय स्थल का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थल की विधिवत मापी कराई गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिल सके।

डीएम ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनने से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम लोगों को विभिन्न सेवाएं एक ही परिसर में सरलता से उपलब्ध होंगी।

निरीक्षण के दौरान कैम्पस में स्थित जर्जर एवं अनुपयोगी पुराने भवन का भी अवलोकन किया गया।

केवटी में बदलेगा प्रशासनिक सिस्टम, DM ने नए प्रखंड कार्यालय स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुराने भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि नए भवन निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री चंद्रमोहन पासवान, अंचलाधिकारी श्री भास्कर मंडल, राजस्व अधिकारी श्री आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Kevati Block Office, Darbhanga News Today, DM Kaushal Kumar,
Bihar Government Building, Block Office New Building, Administrative News Bihar

#DarbhangaNews #KevatiBlock #DMInspection #BiharAdministration #GovtBuilding #LatestBiharNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!