चेसिस ने ट्रक मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

चेसिस ने ट्रक मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

तोरपा. मंगलवार को एक तेज रफ्तार चेसिस ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को धक्का मार दिया. घटना तोरपा चौक पर बस स्टैंड के पास घटी. इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार चेचीस का चालक नशे की हालत में था. ट्रक को धक्का मरने के पूर्व वह एक बोलेरो व टेलर को भी धक्का मार चुका था. घटना के बाद तोरपा चौक में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. थोड़ी देर के लिए सड़क जाम हो गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव वहां पहुंचे. उन्होंने यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया. . चेसिस को भी थाना लाया गया है.

The post चेसिस ने ट्रक मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!