दरभंगा जनसुनवाई में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

दरभंगा जनसुनवाई में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026

● समाहरणालय में जनसुनवाई का आयोजन
● कई मामलों का मौके पर निष्पादन
● भूमि विवाद व उद्योग से जुड़े मामले शामिल
● अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय, दरभंगा में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3: सबका सम्मान – जीवन आसान” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, उद्योग विभाग से संबंधित समस्याओं सहित अन्य जनहित के मुद्दों को उठाया। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दरभंगा जनसुनवाई में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!