कटिहार उत्पाद विभाग एवं आफ की टीम ने संयुक्त रूप से हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेन से 61 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर खड़ी हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी किया. उत्पाद विभाग की एवं आरपीएफ की टीम ने सभी कोच की बारीकी से जांच की. एक कोच से कुल 61.000 लीटर अवैध विदेशी शराब व बीयर लावारिस स्थिति में बरामद कर लिया. उत्पाद विभाग ने बरामद शराब को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!The post हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 61 लीटर शराब बरामद appeared first on Prabhat Khabar.





