दरभंगा DM का सख्त आदेश, 31 मार्च तक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य

दरभंगा DM का सख्त आदेश, 31 मार्च तक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य

दरभंगा DM का सख्त निर्देश, 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें जीवन प्रमाणीकरण

4.85 लाख पेंशनधारियों पर फोकस, मिशन मोड में काम करने का आदेश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, विकास मित्र एवं पंचायत सचिव शामिल हुए।

दरभंगा DM का सख्त आदेश, 31 मार्च तक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य

बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लंबित ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल पेंशनधारियों की संख्या 4 लाख 85 हजार से अधिक है, जिसमें बड़ी संख्या में अब तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हो सका है।

🔸 बहादुरपुर: 11,459 लंबित
🔸 दरभंगा सदर: 16,635 लंबित
🔸 जाले: 11,956 लंबित
🔸 सिंघवारा: 11,742 लंबित

दरभंगा DM का सख्त आदेश, 31 मार्च तक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि 31 मार्च 2026 तक सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित लाभुकों की पेंशन बंद कर दी जाएगी। इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करने का आदेश दिया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं विकास मित्र के माध्यम से शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी कराई जाए।

दरभंगा DM का सख्त आदेश, 31 मार्च तक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य

जिलाधिकारी ने मृत पेंशनधारियों को पोर्टल पर ‘डेथ मार्क’ करने और इसके लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिसमें निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लॉग बुक, टीडीएस/जीएसटी जमा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के भुगतान और दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं शामिल हैं।

🔹 लॉग बुक जल्द जमा करने का निर्देश
🔹 TDS समय पर जमा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी
🔹 सोलर स्ट्रीट लाइट भुगतान एक सप्ताह में पूरा करने का आदेश
🔹 दिव्यांग मोटर ट्राईसाइकिल योजना के 190 लंबित आवेदन शीघ्र निपटाने का निर्देश

जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को प्रतिदिन निगरानी करने एवं प्रखंड स्तर पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!