दरभंगा पुलिस 24 घंटे एक्शन: 22 गिरफ्तार, कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादन

दरभंगा पुलिस 24 घंटे एक्शन: 22 गिरफ्तार, कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादन

दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई आरोपी गिरफ्तार

देशी कट्टा बरामद, NBW वारंटी और कांड के अभियुक्तों पर सख्त कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा | 30 मार्च 2026

दरभंगा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने अवैध हथियार बरामद करने के साथ-साथ वारंटियों और कांड के अभियुक्तों को भी दबोचा है।

दरभंगा पुलिस 24 घंटे एक्शन: 22 गिरफ्तार, कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादन

सोनकी थाना क्षेत्र के सोनकी पांता रोड से दीपक कुमार और लव कुमार को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी छबैला गांव के निवासी हैं।

● सोनकी में 2 आरोपी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार
● जाले कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी
● विशनपुर थाना में कांड आरोपी पकड़ा गया
● NBW वारंटी में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी
● कुशेश्वरस्थान में कांड आरोपी गिरफ्तार

जाले थाना कांड संख्या 66/26 के अभियुक्त इंद्रदेव कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं विशनपुर थाना कांड संख्या 121/26 के आरोपी अमरजीत सहनी को भी पुलिस ने दबोच लिया।

दरभंगा पुलिस 24 घंटे एक्शन: 22 गिरफ्तार, कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादन

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत रामलगन सहनी और विनोद सहनी को हायाघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 83/26 के अभियुक्त प्रकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

ताजा खबरों के लिए जुड़ें

RxTv BHARAT

WhatsApp Group

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!