शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : अध्यक्ष

शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : अध्यक्ष

सिमडेगा. शहर के आनंद भवन धर्मशाला में आयोजित चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्वागत समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल , कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की, शांति भवन मेडिकल सेंटर के निदेशक आलोक रॉय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी उपस्थित थे. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल के नेतृत्व में अतिथियों का सम्मान किया गया. अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि नगर परिषद हरसंभव प्रयास कर जल्द समाधान सुनिश्चित करेगी. दुकानों के बढ़े हुए किराये के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि तय एग्रीमेंट के विपरीत किराया बढ़ाया गया है, तो इस विषय को बोर्ड बैठक में रख कर उचित निर्णय लिया जायेगा. जरूरत पड़ने पर व्यापारियों को राहत देने का प्रयास भी किया जायेगा. कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था नगर परिषद की प्राथमिकता होगी. जल्द मार्केट कॉम्प्लेक्स समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी जलापूर्ति की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने निदेशक आलोक रॉय से आम लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. कार्यक्रम का संचालन चेंबर सचिव दीपक रिंकू व धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र रोहिल्ला ने किया. मौके पर कई वार्ड पार्षद, चैंबर के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

The post शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : अध्यक्ष appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!