दरभंगा में LPG पर सख्ती, DM ने दिया होम डिलीवरी का आदेश

दरभंगा में LPG पर सख्ती, DM ने दिया होम डिलीवरी का आदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में LPG गैस आपूर्ति को लेकर सख्ती

DM ने एजेंसियों को दिया 100% होम डिलीवरी और 3 दिन में सिलेंडर देने का आदेश

RxTv BHARAT | दरभंगा, 04 अप्रैल 2026

दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, बुकिंग एवं आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

दरभंगा में LPG पर सख्ती, DM ने दिया होम डिलीवरी का आदेश

👉 3 दिन में गैस सिलेंडर डिलीवरी अनिवार्य
👉 100% होम डिलीवरी का सख्त निर्देश
👉 कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर होगी कार्रवाई
👉 गैस एजेंसियों पर होगी नियमित निगरानी

जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बुकिंग के तीन दिन के भीतर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, जिससे भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सके।

दरभंगा में LPG पर सख्ती, DM ने दिया होम डिलीवरी का आदेश

जिलाधिकारी ने कालाबाजारी, होर्डिंग, ओवरप्राइसिंग एवं गैस के अवैध उपयोग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को अपने परिसर में स्पष्ट सूचना वाले बैनर लगाने को कहा गया, जिसमें बुकिंग और वितरण से संबंधित नियम अंकित हों।

उन्होंने सभी एजेंसियों को 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जाए। इसके तहत वितरण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

दरभंगा में LPG पर सख्ती, DM ने दिया होम डिलीवरी का आदेश

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वितरण के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ता कार्ड की जांच, एक से अधिक कार्ड रखने वालों की पहचान एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

👉 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को फ्लाइंग स्क्वाड टीम गठित करने का निर्देश दिया, जो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित एजेंसी को सील कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!