“दरभंगा ज्वेलर्स लूट: सुंदरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी की पीड़ित से मुलाकात”

“दरभंगा ज्वेलर्स लूट: सुंदरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी की पीड़ित से मुलाकात”
“दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स लूट: 2 करोड़ के जेवर और 25 लाख नकद दिनदहाड़े गायब”
RxTv BHARAT फ़ोटो – बड़ा बाजार घटनास्थल

दरभंगा लूट कांड: सुंदरपुर में संजय सरावगी की पीड़ित से मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया—जल्द खुलासे की उम्मीद

RxTv BHARAT | दरभंगा, मंगलवार 07 अप्रैल 2026 –

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा के बड़ा बाजार में दिनदहाड़े हुई प्रेम ज्वेलर्स लूट कांड के पीड़ित व्यवसायी से मंगलवार शाम करीब 8 बजे भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सुंदरपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

“दरभंगा ज्वेलर्स लूट: सुंदरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी की पीड़ित से मुलाकात”

इस दौरान उन्होंने पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। श्री सरावगी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही लूट की पूरी पहेली सुलझा दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात व नकदी की बरामदगी सुनिश्चित करने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने शहर में व्यवसायियों की सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया।

“दरभंगा ज्वेलर्स लूट: सुंदरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी की पीड़ित से मुलाकात”

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता, मुकेश महासेठ, सोनी पुर्वे सहित अन्य गणमान्य और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार के प्रति अपना समर्थन जताया।

बड़ा बाजार में हुई इस दिनदहाड़े की लूट ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। व्यवसायी वर्ग लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अपराधियों का खुलासा होगा।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!