दरभंगा प्रमंडल में सड़कों पर सख्ती, आयुक्त ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

दरभंगा प्रमंडल में सड़कों पर सख्ती, आयुक्त ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा प्रमंडल में विकास कार्यों की समीक्षा

आयुक्त ने सड़कों की गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

दरभंगा प्रमंडल में सड़कों पर सख्ती, आयुक्त ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा, 09 अप्रैल 2026

दरभंगा प्रमंडल में ग्रामीण कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिया।

👉 योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश
👉 सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर
👉 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का आदेश
👉 विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बैठक में चल रही योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

दरभंगा प्रमंडल में सड़कों पर सख्ती, आयुक्त ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। जहां-जहां सड़कों में क्षति या टूट-फूट की स्थिति है, वहां शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए।

आयुक्त ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे आवश्यक साइनेज एवं सूचना पट्ट लगाने पर भी जोर दिया गया, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

👉 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित तीनों जिलों के संबंधित अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!