दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर

दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर

दरभंगा में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

लंबित मामलों के निपटारे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

Court Law Meeting India

RxTv BHARAT | दरभंगा, 09 अप्रैल 2026

दरभंगा में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने विभिन्न बैंकों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

👉 09 मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
👉 लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का होगा निपटारा
👉 बैंकों और विभागों को दिए गए विशेष निर्देश
👉 अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

बैठक में सीजेएम ने कहा कि नालसा गाइडलाइंस एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।

दरभंगा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर

उन्होंने वन विभाग, श्रम, विद्युत, माप-तौल सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित वादों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। वहीं बकाया ऋण मामलों के निष्पादन को लेकर बैंक अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने पिछली लोक अदालत के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ विभागों और बैंकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

बैठक में चयनित मामलों की सूची समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया, ताकि संबंधित पक्षकारों को समय से नोटिस जारी किया जा सके।

👉 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

बैठक में प्रमंडलीय वन अधिकारी, श्रम अधीक्षक, माप-तौल अधीक्षक, विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!