👉 दरभंगा में बैण्ड ट्रॉली संचालकों की गुहार: फिटनेस परमिट नहीं, रोजी-रोटी पर संकट
👉 शादी सीजन में परेशानी: डीएम से वैध अनुमति और संचालन की मांग
RxTv BHARAT | दरभंगा, 10 अप्रैल 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरभंगा में शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे बैण्ड ट्रॉली संचालकों ने अब प्रशासन से अपनी आजीविका बचाने की गुहार लगाई है। बैण्ड ट्रॉली संचालक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर फिटनेस सर्टिफिकेट और संचालन की अनुमति देने की मांग की है।

🔸 हजारों कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट
🔸 शादी सीजन में काम नहीं मिलने से परेशानी
🔸 डीएम को आवेदन देकर समाधान की अपील
संघ के अनुसार, पारंपरिक रूप से शहनाई, ढोल, पीपी और अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से शुभ अवसरों पर संगीत प्रस्तुत किया जाता रहा है। समय के साथ कलाकारों ने रिक्शा से लेकर टाटा 407 और 207 पिकअप गाड़ियों को मॉडिफाई कर “बैण्ड ट्रॉली” का रूप दिया, जो आज बारात और रोड शो का अहम हिस्सा बन चुका है।

बैण्ड ट्रॉली संचालकों का कहना है कि इस पेशे से हजारों परिवारों की जीविका जुड़ी हुई है, लेकिन वाहन फिटनेस और प्रशासनिक अनुमति के अभाव में उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साल में केवल 5-6 महीने ही शादी का सीजन होता है, जिसमें सीमित कार्यक्रम मिल पाते हैं।
संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार राम, सचिव जय किशोर पासवान और कोषाध्यक्ष साकेत कुमार (दयालु) ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बैण्ड ट्रॉली वाहनों को वैध परमिशन दी जाए और बारात में “दरवाजा” लगाने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।





