दरभंगा बिजली घोटाला: बिना कनेक्शन ₹7595 का बिल, उपभोक्ता ने DM से लगाई गुहार

दरभंगा बिजली घोटाला: बिना कनेक्शन ₹7595 का बिल, उपभोक्ता ने DM से लगाई गुहार

👉 दरभंगा में बिना कनेक्शन आया बिजली बिल: ₹7595 वसूली पर उपभोक्ता की शिकायत

👉 जनता दरबार में गूंजा मामला, DM से जांच और बिल माफी की मांग

दरभंगा बिजली घोटाला: बिना कनेक्शन ₹7595 का बिल, उपभोक्ता ने DM से लगाई गुहार

RxTv BHARAT | दरभंगा, 10 अप्रैल 2026

दरभंगा के जनता दरबार में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बिरौल क्षेत्र के बलटा गांव निवासी मंजूर अली ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है कि बिना बिजली कनेक्शन चालू हुए ही उनके नाम पर ₹7595 का बिल जारी कर दिया गया है।

दरभंगा बिजली घोटाला: बिना कनेक्शन ₹7595 का बिल, उपभोक्ता ने DM से लगाई गुहार

🔸 बिना कनेक्शन चालू किए जारी हुआ ₹7595 का बिजली बिल
🔸 महीनों से लंबित है वायरिंग और कनेक्शन प्रक्रिया
🔸 जनता दरबार में उपभोक्ता ने DM से लगाई गुहार
🔸 जांच और बिल माफी की मांग

फरियादी के अनुसार, उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन किया था। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर से खेत तक पोल भी लगा दिया गया और जल्द ही वायरिंग कर कनेक्शन चालू करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद न तो वायरिंग की गई और न ही कनेक्शन शुरू किया गया।

दरभंगा बिजली घोटाला: बिना कनेक्शन ₹7595 का बिल, उपभोक्ता ने DM से लगाई गुहार

इसके बावजूद विभाग ने उपभोक्ता के नाम पर ₹7595 का बिजली बिल जारी कर दिया, जिससे वह काफी परेशान हैं। मंजूर अली का कहना है कि वे लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

अब उन्होंने जनता दरबार में पहुंचकर जिलाधिकारी से मामले की जांच, गलत बिल को माफ करने और जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन चालू कराने की मांग की है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!