दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन | शराब, वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन | शराब, वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

🚨 दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब, वारंटी और वांछित अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा, बिहार | अपराध नियंत्रण अभियान तेज
दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन | शराब, वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी
• अलग-अलग थानों में 10+ अपराधियों की गिरफ्तारी
• शराब के साथ कई आरोपी दबोचे गए
• NBW वारंटियों पर सख्त कार्रवाई
• चेन स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के आरोपी भी गिरफ्तार

⚡ एक रात में कई थानों की कार्रवाई, अपराधियों में मचा हड़कंप

दरभंगा पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। रात्रि गश्ती और विशेष छापेमारी के दौरान कई वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन | शराब, वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान सरोज कमती, रामलाल कमती और संदीप कुमार को नशे की हालत में 720 एमएल विदेशी शराब (180 एमएल के 4 बोतल) के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने फकदोलिया गांव से 11.01 लीटर विदेशी शराब जब्त कर अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया।

केवटी थाना पुलिस ने कांड संख्या 285/25 के तहत दर्ज मामले में मोहम्मद अंसार अहमद, मोहम्मद अलताफ हुसैन और मोहम्मद डब्लू उर्फ आदिल अख्तर को मधुबनी जिले के सकरी से गिरफ्तार किया। वहीं हायाघाट थाना ने कांड संख्या 32/26 में वांछित अभियुक्त बिंदु साह को दबोचा।

दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन | शराब, वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी NBW वारंटियों पर भी सख्ती दिखाई। कुशेश्वरस्थान थाना ने जीतन शर्मा और कमल मुखिया को गिरफ्तार किया, जबकि APM थाना ने मोहम्मद मुर्तजा को हिरासत में लिया।

इसके अलावा कमतौल थाना ने संतोष पासवान को गिरफ्तार किया, वहीं सिंहवाड़ा थाना ने आर्म्स एक्ट के मामले में सुमन पासवान और सुनील सहनी को दबोच लिया। लहेरियासराय थाना ने चेन स्नैचिंग कांड में राजेश कुमार नट को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।

📲 WhatsApp से जुड़ें: RxTv BHARAT अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें
Join RxTv BHARAT WhatsApp
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!