RJD में बड़ा भूचाल! जिला से पंचायत तक सभी संगठनात्मक इकाइयाँ भंग
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्श के बाद जिला, प्रखंड, पंचायत और सभी प्रकोष्ठों की संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का आदेश जारी किया।

