कस्टोडियल डेथ केस में बड़ा फैसला: 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश

RxTv BHARAT | तमिलनाडु | 6 अप्रैल 2026
तमिलनाडु के चर्चित Sathankulam Custodial Death Case में Madurai Court ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा दी है। कोर्ट ने इस मामले को “rarest of rare” बताते हुए कड़ा रुख अपनाया।
● 1.40 करोड़ रुपये का मुआवजा पीड़ित परिवार को
● केस को “rarest of rare” मानते हुए सख्त फैसला
● पुलिस जवाबदेही पर बड़ा संदेश

यह मामला 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान सामने आया था, जब एक पिता-पुत्र को थाने में हिरासत के दौरान कथित तौर पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
कोर्ट ने कहा कि “जब कानून की रक्षा करने वाले ही अपराध करें, तो उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।” इस फैसले को न्याय व्यवस्था में एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

जांच एजेंसी ने इस केस में कई गवाहों, फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित किए। अदालत ने सभी दोषियों को सख्त सजा देते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का भी आदेश दिया।
यह फैसला पुलिस कस्टडी में होने वाले अपराधों के खिलाफ एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।




