दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: चापाकल सर्वे, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करें

दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: चापाकल सर्वे, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT NEWS

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

🏛️ प्रशासन | पंचायत | चापाकल सर्वे | सामाजिक सुरक्षा पेंशन | दरभंगा

Darbhanga DM Review Meeting

दरभंगा में डीएम का बड़ा निर्देश! एक सप्ताह में पूरा करें चापाकल सर्वे, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्यों में लाएं तेजी

🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | दरभंगा ब्यूरो | RxTv BHARAT

दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: चापाकल सर्वे, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करें

📌 मुख्य बातें

  • डीएम कौशल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक।
  • एक सप्ताह में शत-प्रतिशत चापाकल सर्वे पूरा करने का निर्देश।
  • पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन अभियान तेज करने का आदेश।
  • पंचायत सरकार भवन और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में तेजी लाने पर जोर।
  • लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी।

दरभंगा जिले में पंचायत स्तर पर चल रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को एनआईसी, दरभंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव जुड़े रहे।

एक सप्ताह में पूरा होगा चापाकल सर्वे?

बैठक में पंचायतवार चापाकलों के सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई पंचायतों में सर्वे कार्य की गति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत चापाकलों का सर्वेक्षण पूरा कर सही प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: चापाकल सर्वे, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करें

पेंशनधारियों को नहीं होगी परेशानी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो पेंशनधारी वर्तमान में अन्य स्थानों पर रह रहे हैं, उनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़े। यदि लाभुकों को अनावश्यक परेशानी होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने का आदेश

बैठक में पंचायत सरकार भवन और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिन स्थानों पर भूमि संबंधी समस्याओं के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हैं, वहां संबंधित अंचलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विवादित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

पंचायत सरकार भवन निर्माण से जुड़े लंबित और विवादित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं डीसीएलआर को ऐसे मामलों का त्वरित निष्पादन कर निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: चापाकल सर्वे, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करें

📢 डीएम का सख्त संदेश:
चापाकल सर्वेक्षण, पेंशन सत्यापन और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें।

प्रतिदिन होगी मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण, चापाकल सर्वेक्षण तथा अन्य पंचायत स्तरीय कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए और नियमित प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

🔗 संबंधित खबरें

👉 10 जून तक सभी खराब चापाकल ठीक करने का आदेश, बाढ़ तैयारी पर बड़ी समीक्षा

👉 डीएम का बड़ा एक्शन! लंबित राजस्व मामलों पर सख्ती, 08 जून को 6 हजार किसानों का बनेगा रजिस्ट्रेशन

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

दरभंगा, मिथिला, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | दरभंगा ब्यूरो | RxTv BHARAT

© RxTv BHARAT | BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!