बिहार में दबोचा गया तेलंगाना-हैदराबाद समेत कई राज्यों में पेपर लीक का आरोपी संजय, BPSC समेत कई परीक्षाओं में वसूले थे रुपये

बिहार में दबोचा गया तेलंगाना-हैदराबाद समेत कई राज्यों में पेपर लीक का आरोपी संजय, BPSC समेत कई परीक्षाओं में वसूले थे रुपये

Bihar News: बिहार में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रभावित करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) का अभियान लगातार तेज हो रहा है. इसी कड़ी में इओयू ने कुख्यात संजीव मुखिया गिरोह के एक्टिव मेंबर संजय कुमार प्रभात को पटना के गोला रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. यह बीपीएससी की टीआरइ-3 परीक्षा के चर्चित पेपर लीक मामले (आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-06/2024) में लंबे समय से वांछित था. इओयू ने उसे 8 दिसंबर को धर दबोचा और 9 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शेखपुरा का रहने वाला है संजय

संजय कुमार प्रभात, शेखपुरा जिले के शेखोपुर बाजार का निवासी है. इओयू द्वारा सिपाही चालक भर्ती परीक्षा (10 दिसंबर) और प्रवर्तन अवर निरीक्षक (Enforcement Sub Inspector) परीक्षा (14 दिसंबर) से पहले परीक्षा गिरोहों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान इसे पकड़ा गया. अधिकारियों के अनुसार संजय प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराकर मोटी कमाई करता था.

पूछताछ में संजय ने क्या-क्या किया खुलासा?

पूछताछ के दौरान संजय ने खुलासा किया कि टीआरइ-3 परीक्षा में उसने कैंडिडेट्स को लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रति उम्मीदवार एक लाख रुपये तक वसूले थे. आने वाली परीक्षाओं के लिए भी वह अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और बड़ी रकम इकट्ठा कर रहा था.

तेलंगाना और उत्तराखंड तक फैला है नेटवर्क

उसका आपराधिक नेटवर्क सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है. वह तेलंगाना की ईएएमसीईटी 2016 परीक्षा और उत्तराखंड में ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (AIPMT) 2016 के पेपर लीक मामलों में भी आरोपी है, जिनकी जांच क्रमशः सीआईडी हैदराबाद और उत्तराखंड पुलिस कर रही है. कई राज्यों की पुलिस उस पर पहले से ही निगरानी रखे हुए थी.

BPSC TRE-3 पेपर लीक मामले में 289 आरोपियों की गिरफ्तारी

बीपीएससी टीआरइ-3 पेपर लीक मामले में अब तक 289 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इओयू बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह की पकड़ टूटने से आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी.

Also Read: पटना से दिल्ली सिर्फ 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसा आराम, 160 km/h पर भी नहीं छलकेगी चाय, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

The post बिहार में दबोचा गया तेलंगाना-हैदराबाद समेत कई राज्यों में पेपर लीक का आरोपी संजय, BPSC समेत कई परीक्षाओं में वसूले थे रुपये appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!