शहर में जाम से राहत की तैयारी 15 दिसंबर से वन-वे ट्रैफिक नियम लागू

- प्रमुख सड़कों पर लागू होगा वन-वे ट्रैफिक सिस्टम
- नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
- जिला स्कूल रोड सहित कई इलाकों में राहत की उम्मीद
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
दरभंगा शहर में लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर 15 दिसंबर से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला स्कूल रोड, लोहिया चौक से नाका नंबर छह सहित कई व्यस्त मार्गों पर एक दिशा में ही वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार ने बताया कि वन-वे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के दिनों और व्यस्त समय में जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में वन-वे सिस्टम लागू होने से ट्रैफिक दबाव कम होने और दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण मिलने की संभावना है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर को जाम मुक्त बनाया जा सके।
दरभंगा जाम, वन-वे ट्रैफिक, यातायात नियम, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, शहर की व्यवस्था
#Darbhanga #TrafficJam #OneWayTraffic #TrafficRules #BiharNews #RxTvBharat


