सी.एम. साइंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आज इंडसलैंड बैंक में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार

सी.एम. साइंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आज इंडसलैंड बैंक में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार
  • 100 से अधिक रिक्तियों पर सीधी नियुक्ति का अवसर
  • स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • ऑन स्पॉट पंजीयन की भी सुविधा उपलब्ध

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – सी. एम. साइंस कॉलेज में गुरुवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इस दौरान इंडसलैंड बैंक में कस्टमर रिटेंशन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति के लिए भारत फाइनेंसियल इनकल्शन लिमिटेड द्वारा अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा ली जाएगी।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के समय प्रतिभागियों को आयु एवं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आईक्यूएसी के तत्वावधान में लंबे अंतराल के बाद आयोजित यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के लिए करियर और रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि करीब 100 से अधिक रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों की सीधी नियुक्ति होने जा रही है, जो महाविद्यालय के लिए एक नया कीर्तिमान साबित होगा।

वहीं महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. ऋचा कुमारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए बुधवार की शाम तक लगभग 75 प्रतिभागियों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ऑन स्पॉट पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसके पूर्व बुधवार को प्लेसमेंट सेल द्वारा महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 31 अभ्यर्थियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। इस दौरान महाविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को साक्षात्कार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

डिस्क्लेमर | RxTv BHARAT:
यह सामग्री केवल तथ्यों व घटनाओं पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार चैनल या लेखक के निजी नहीं हैं। RxTv BHARAT का किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या व्यक्ति-विशेष से कोई पक्ष, समर्थन या विरोध नहीं है। निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्रतिबद्धता है।

सीएम साइंस कॉलेज, प्लेसमेंट ड्राइव, इंडसलैंड बैंक, रोजगार अवसर, दरभंगा कॉलेज

#CMSCollege #PlacementDrive #IndusIndBank #DarbhangaNews #Jobs #Career

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!