RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
बंद चीनी मिलों को चालू करने और नई मिलों की स्थापना पर उच्चस्तरीय बैठक, विधायक राजेश कुमार मंडल हुए शामिल
पटना। बिहार विधानसभा में मंगलवार को गन्ना उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य ‘सात निश्चय-3’ (समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार) के अंतर्गत राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने तथा नई चीनी मिलों की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था।

बैठक में बंद एवं प्रस्तावित नई चीनी मिलों से जुड़ी अब तक की प्रगति, जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों, कार्यान्वयन में आ रही प्रमुख चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार, बिहार के मुख्य सचिव, विभाग के सचिव, इखायुक्त तथा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक संजय कुमार पाण्डेय, विनय बिहारी, सुधांशु शेखर, राजू तिवारी, पंकज कुमार मिश्रा, मंजीत कुमार सिंह एवं वैद्यनाथ प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
बैठक के बाद विधायक राजेश कुमार मंडल ने कहा कि किसानों की खुशहाली और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
मुख्य बातें
- ‘सात निश्चय-3’ के तहत बंद चीनी मिलों एवं नई मिलों की प्रगति की समीक्षा।
- उच्चस्तरीय बैठक में ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल हुए शामिल।
- कार्ययोजना, चुनौतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा।
- गन्ना उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।
- विधायक ने किसानों की खुशहाली और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
📰 सम्बन्धित खबर
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।




