प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • क्लास 9वीं–10वीं के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच
  • डायरेक्टर प्रतिभा सिंह ने अतिथियों व स्टाफ को किया सम्मानित

RxTv BHARAT : 20 दिसंबर 2025, शनिवार को दरभंगा जिले के बहेरी प्रखंड अंतर्गत सीमा नौलखा रोड, धनौली थाठोपुर स्थित प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे और क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर प्रतिभा सिंह ने थैंक्स गिविंग डे और क्रिसमस के मौके पर विद्यालय में आए सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्टाफ का स्वागत किया
और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

वीडियो भी देखे : प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन 👇

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे वर्ष विद्यालय के लिए योगदान देने वाले शिक्षकों, छात्रों, नॉन टीचिंग स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ और अकाउंटेंट को धन्यवाद देना था।

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

कार्यक्रम से पूर्व बच्चों के लिए स्पोर्ट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में कुछ शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाई।

क्रिकेट मैच में कक्षा 9वीं की टीम विजेता रही, वहीं सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहेगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अगर उन्हें अपनी पाई-पाई भी लगानी पड़े, तो वे पीछे नहीं हटेंगी।

प्रतिभा विहार एकेडमी में थैंक्स गिविंग डे व क्रिसमस सेलिब्रेशन

उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना है कि भविष्य में इस स्कूल से एक बड़े विश्वविद्यालय का जन्म हो, जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को क्रिसमस और आने वाले नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं और देश व समाज के सुख, शांति और सद्भाव की कामना की।

📢 विज्ञापन (Advertisement):
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
📞 9472867520
RxTv BHARAT – ख़बरे सबसे पहले सबसे सटीक 💥

प्रतिभा विहार एकेडमी, थैंक्स गिविंग डे, क्रिसमस सेलिब्रेशन, स्कूल कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र प्रतिभा, क्रिकेट मैच, शिक्षा समाचार, दरभंगा न्यूज

#PratibhaViharAcademy #DarbhangaNews #ChristmasCelebration
#ThanksGivingDay #SchoolNews #Education

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!