जाले–सिंहवाड़ा अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा

डीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
- दाखिल-खारिज, परिमार्जन व भूमि मापी की प्रगति पर फोकस
- बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- पौधारोपण कर दिया जल-जीवन-हरियाली का संदेश
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जाले एवं सिंहवाड़ा अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंचलाधिकारी जाले एवं सिंहवाड़ा को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध सेवाओं का लाभ मिल सके।
राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, अंचलाधिकारी जाले एवं सिंहवाड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) ने अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया और जल-जीवन-हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने की अपील की।
दरभंगा समाचार, डीएम दरभंगा, जाले अंचल, सिंहवाड़ा अंचल, राजस्व समीक्षा, दाखिल खारिज, भूमि मापी, अभियान बसेरा, जल जीवन हरियाली
#Darbhanga #DMDarbhanga #RevenueReview #Jale #Singhwara #BiharNews #RxTvBharat


