अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

09 से 11 जनवरी 2026 तक होगा आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • अहिल्या स्थान पर विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण
  • साफ-सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति पर विशेष फोकस
  • श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अहिल्या स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अहिल्या स्थान पर चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का गहन अवलोकन किया।

अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

जिलाधिकारी द्वारा अहिल्या स्थान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास, साफ-सफाई, पथ प्रकाश, जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं।

अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित अनुश्रवण रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, अंचलाधिकारी जाले सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520
यह समाचार सार्वजनिक सूचना एवं आधिकारिक बयानों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए RxTv BHARAT जिम्मेदार नहीं होगा।

अहिल्या गौतम महोत्सव, दरभंगा समाचार, जिलाधिकारी कौशल कुमार, अहिल्या स्थान, विकास कार्य, धार्मिक पर्यटन, मिथिला संस्कृति

#AhilyaGautamMahotsav #DarbhangaNews #KaushalKumar #AhilyaSthan #BiharNews #Mithila #ReligiousFestival #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!