दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हवाई अड्डा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हवाई अड्डा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत
  • मिथिला परंपरा के साथ पाग, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से अभिनंदन
  • शहर के दर्जनों चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती व जनसेवा का दोहराया संकल्प

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी का दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार दरभंगा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। दरभंगा हवाई अड्डा पर पहुंचते ही भाजपा जिला इकाई दरभंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “भाजपा जिंदाबाद” और “संजय सरावगी जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हवाई अड्डा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

 

हवाई अड्डा से निकलने के बाद श्री सरावगी का स्वागत शोभन, एकमी चौक, सैदनगर, लोहिया चौक, पालीराम चौक, दारूभट्टी चौक, लाइट हाउस, नाका 6, रामगंज, मौलागंज, नेशनल सिनेमा चौक, नाका नंबर 5, खानका चौक, मिर्जापुर चौक, भगत सिंह चौक, दरभंगा टावर चौक, हसन चौक, पॉलिटेक्निक चौक, परमेश्वर चौक, बापू चौक, अलीनगर होते हुए बद्रीनगर चौक तक पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया।

दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हवाई अड्डा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के कारण ही पार्टी को निरंतर जनता का विश्वास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। दरभंगा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

 

दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हवाई अड्डा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी के प्रथम दरभंगा आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। वहीं जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा ने कहा कि श्री सरावगी के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हवाई अड्डा से शहर तक कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

 

इस अवसर पर भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान, बद्री पूर्वे, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, राजेश रंजन सोनी, सोनी पूर्वे, विकास चौधरी, श्रवण कुमार मिश्रा, संगीता साह, सुनील चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला मंत्री रिंकी देवी, राहुल पासवान, मीरा मेहता, बालेंदु झा, पिंटू महासेठ, रामनारायण ठाकुर, जिला प्रवक्ता लक्ष्मण कास्यंकार, मदन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा न्यूज, संजय सरावगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा दरभंगा, राजनीतिक खबर, बिहार भाजपा, कार्यकर्ता स्वागत

#DarbhangaNews #SanjaySarawgi #BJPDarbhanga #BJPBihar #PoliticalNews #BiharPolitics #PartyWorkers

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!