ठंड में गरीबों का सहारा बना प्रशासन मंत्री मदन सहनी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, डीएम की निगरानी में राहत अभियान तेज

ठंड में गरीबों का सहारा बना प्रशासन मंत्री मदन सहनी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, डीएम की निगरानी में राहत अभियान तेज
  • बढ़ती ठंड को देखते हुए 5,171 कंबलों की खरीद
  • अनुमंडल–प्रखंड स्तर तक जरूरतमंदों में वितरण
  • दिव्यांगजनों को भी ठंड से राहत देने की पहल

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच दरभंगा जिला प्रशासन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए ढाल बनकर खड़ा है। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के मार्गदर्शन में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा ठंड से बचाव को लेकर राहत कार्यों में तेजी लाई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) श्री शशि कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी कर कुल 5,171 कंबलों की खरीद की गई है, जिसे जिले के विभिन्न अनुमंडलों और प्रखंडों में जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण के लिए आवंटित कर दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग को स्वयं 1,601 कंबल वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

ठंड में गरीबों का सहारा बना प्रशासन मंत्री मदन सहनी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, डीएम की निगरानी में राहत अभियान तेज

उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बेनीपुर और बिरौल को 120-120 कंबल दिए गए हैं। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, केवटी, बहेड़ी और मनीगाछी को 240-240 कंबल, जबकि हायाघाट, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, जाले, तारडीह और बेनीपुर को 180-180 कंबल आवंटित किए गए हैं। अलीनगर, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान और गौड़ाबौराम को 150-150 कंबल तथा बिरौल और कुशेश्वरस्थान पूर्वी को 120-120 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। किरतपुर प्रखंड को 90 कंबल दिए गए हैं।

ठंड में गरीबों का सहारा बना प्रशासन मंत्री मदन सहनी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, डीएम की निगरानी में राहत अभियान तेज

29 दिसंबर को माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार श्री मदन सहनी द्वारा दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर करीब 800 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। मंत्री ने शनि मंदिर लहेरियासराय, कुष्ठ कॉलोनी, एकभिंडा, कुष्ठ कॉलोनी रहमगंज सहित कई इलाकों में जरूरतमंदों को ठंड से राहत दी।

इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को स्थानीय प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 दिव्यांगजनों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार सहित विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

ठंड में गरीबों का सहारा बना प्रशासन मंत्री मदन सहनी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, डीएम की निगरानी में राहत अभियान तेज

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत से वंचित न रहे, इसके लिए लगातार निगरानी और वितरण कार्य जारी रहेगा।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा खबर, कंबल वितरण, ठंड राहत अभियान, सामाजिक सुरक्षा योजना, गरीबों की मदद, मंत्री मदन सहनी
#DarbhangaNews #BlanketDistribution #WinterRelief #SocialSecurity #MadanSahni #HumanNews #BiharNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!