सड़क दुर्घटना नहीं, महिला की हत्या का खुलासा

सड़क दुर्घटना नहीं, महिला की हत्या का खुलासा
सड़क दुर्घटना नहीं, महिला की हत्या का खुलासा
दरभंगा पुलिस ने तकनीकी जांच से किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
  • पुलिया के नीचे मिला महिला का शव, हत्या की पुष्टि
  • मृतका के सगे भाई को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार
  • हत्या में प्रयुक्त चार चक्का वाहन जब्त
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

दरभंगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 01.01.2026 को सुबह करीब 08:00 बजे मनीगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिठौल से कमलाबाड़ी जाने वाली सड़क पर बिठौल एवं कमलाबाड़ी गांव के बीच स्थित पुलिया के नीचे एक महिला का शव बरामद किया गया था। प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किंतु पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान के दौरान मामला हत्या का पाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृत महिला की पहचान शुभकला कुमारी, पति उपेन्द्र मुखिया, ग्राम-ललगंज पैठाघाट, थाना-बेहट, जिला-मधुबनी के रूप में की गई। वहीं मृतका का मायका ग्राम-फुलकन, थाना-मनीगाछी, जिला-दरभंगा बताया गया। इस संबंध में मनीगाछी थाना कांड संख्या-02/26, दिनांक 01.01.2026, धारा 103(1)/238 भा.न्या.सं. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना के उद्भेदन हेतु वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से साक्ष्य एकत्र कर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त संतोष मुखिया, उम्र 29 वर्ष, पिता-यदुनारायण मुखिया, ग्राम-फुलकन, थाना-मनीगाछी, जिला-दरभंगा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मृतका का सगा भाई है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चार चक्का वाहन संख्या DL9CBH2830 को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था, किंतु तकनीकी साक्ष्य एवं सघन जांच के आधार पर सच्चाई सामने लाई गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
दरभंगा पुलिस, मनीगाछी थाना, महिला हत्या मामला, सड़क दुर्घटना का खुलासा, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति, बिहार पुलिस, अपराध अनुसंधान
#DarbhangaPolice #Manigachhi #MurderCase #BiharPolice #CrimeNews #PoliceInvestigation #RxTvBharat
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!