विकास योजनाओं की प्रगति पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

विकास योजनाओं की प्रगति पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

प्रमंडल आयुक्त हिमांशु कुमार राय की सख्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विकास योजनाओं की प्रगति पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

पथ, ग्रामीण कार्य और भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर सख्त निर्देश

  • प्रमण्डलीय स्तर पर चल रही सभी विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
  • 48 घंटे में प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश
  • मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की घोषणाओं पर विशेष फोकस

RxTv BHARAT  —
दरभंगा प्रमण्डल में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल श्री हिमांशु कुमार राय ने कड़ा रुख अपनाया है। उनकी अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में आयोजित समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

विकास योजनाओं की प्रगति पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

बैठक के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधीक्षण अभियंता अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यरत परियोजनाओं का विवरण, निर्धारित समय-सीमा, लक्ष्य के अनुरूप अब तक की प्रगति का प्रतिशत एवं शेष कार्यों का स्पष्ट प्रतिवेदन 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सभी योजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। सड़क निर्माण एवं मरम्मत योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जहां-जहां पुल-पुलिया की आवश्यकता है, वहां समय पर निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो और आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

विकास योजनाओं की प्रगति पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से जुड़ी योजनाओं पर भी आयुक्त ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं में अब तक की प्रगति, प्रारंभ हुई परियोजनाएं तथा विलंबित योजनाओं का विस्तृत विवरण शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाएंगी और इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) श्री सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520

दरभंगा न्यूज, दरभंगा प्रमण्डल, विकास योजनाएं, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा, प्रशासनिक समीक्षा, सरकारी योजनाएं
#DarbhangaNews #BiharNews #DevelopmentWorks #AdministrativeReview #CMPragatiYatra #RxtvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!