डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 07 सितंबर 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   🏥 स्वास्थ्य

Rxtv brand logo

डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आईसीयू और न्यूरो सर्जरी ओटी शुरू, हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा उपचार

आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, सड़क दुर्घटना में घायल मरीज का सफल न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन

दरभंगा, 07 सितंबर 2026। आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा-सह-अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय), डीएमसीएच श्री हिमांशु कुमार राय एवं जिला पदाधिकारी, दरभंगा-सह-उपाध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय), डीएमसीएच श्री कौशल कुमार द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पांचवें तल पर तैयार आईसीयू एवं न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

इस अवसर पर आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

सड़क दुर्घटनाओं के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज हेड इंजुरी यानी सिर में गंभीर चोट से पीड़ित होकर डीएमसीएच पहुंचते हैं। न्यूरो सर्जरी एवं अत्याधुनिक आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कई बार दरभंगा से बाहर रेफर करना पड़ता था। अब सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग एवं आईसीयू के प्रारंभ होने से दरभंगा सहित आसपास के जिलों के मरीजों को राहत मिलेगी।

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

गंभीर हेड इंजुरी के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार एवं आवश्यक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न्यूनतम होगी।

आईसीयू एवं न्यूरो सर्जरी ओटी के कार्य शुभारंभ के अवसर पर ही सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज लक्ष्मण शर्मा, पिता-नारायण शर्मा, ग्राम-नवटोल, घनश्यामपुर का न्यूरो सर्जरी विभाग में सफल ऑपरेशन किया गया।

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

उक्त मरीज बाइक दुर्घटना में घायल होकर हेड इंजुरी से पीड़ित था। डॉ. भूवनजी झा, विभागाध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी विभाग के नेतृत्व में डॉ. वहाज एवं डॉ. संजय कुमार की टीम द्वारा मरीज की सर्जरी की गई। ऑपरेशन कार्य में डॉ. (प्रो.) हरिदामोदर सिंह, विभागाध्यक्ष, निश्चेतना विभाग, डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. रविन्द्र कुमार झा द्वारा आवश्यक चिकित्सा सहयोग प्रदान किया गया।

मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किए जाने के बाद उसे चिकित्सकीय निगरानी के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

इस अवसर पर आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा-सह-अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय), डीएमसीएच श्री हिमांशु कुमार राय ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो, दवाओं का वितरण समय पर किया जाए, चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित की जाए तथा ओपीडी का नियमित एवं सुचारू संचालन हो। मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने मरीजों के बेडशीट एवं तकिया का कवर प्रतिदिन बदलने, अस्पताल में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा मरीजों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाए तथा अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता तथा वर्षा के दौरान जलजमाव की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बीएमएसआईसीएल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की आपूर्ति एवं उपलब्धता समय पर सुनिश्चित कराने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

इस अवसर पर अधीक्षक, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा बताया गया कि कार्डियोलॉजी विभाग के कैथलैब में भी कार्य प्रारंभ करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शीघ्र ही कैथलैब में भी कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे हृदय रोग से संबंधित गंभीर मरीजों को भी डीएमसीएच में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

डीएमसीएच में ICU-न्यूरो सर्जरी OT शुरू हेड इंजुरी मरीजों को मिलेगा इलाज

आईसीयू, न्यूरो सर्जरी ओटी एवं आगामी कैथलैब जैसी सुविधाओं का संचालन दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्य शुभारंभ के अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, डॉ. (प्रो.) उमेश चन्द्र झा, प्राचार्य, दरभंगा मेडिकल कॉलेज, डॉ. (प्रो.) जगदीश चन्द्र, अधीक्षक, डीएमसीएच, क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, दरभंगा प्रमंडल, क्षेत्रीय उप निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, दरभंगा प्रमंडल, डॉ. अरूण कुमार, सिविल सर्जन, दरभंगा, डॉ. (प्रो.) संजय कुमार झा, विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी विभाग, डॉ. (प्रो.) हरिदामोदर सिंह, विभागाध्यक्ष, निश्चेतना विभाग, डॉ. भूवनजी झा, विभागाध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी विभाग, डॉ. के.के. झा, विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग, डॉ. आसिफ शाहनवाज, विभागाध्यक्ष, नेत्र विभाग, डॉ. पूजा महासेठ, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग, डॉ. रामआशिष यादव, विभागाध्यक्ष, ऑर्थो विभाग, डॉ. प्रवीण कुमार झा, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ. अमित कुमार झा, उपाधीक्षक, डॉ. कमरूद्दीन अंसारी, उपाधीक्षक सहित दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरीय एवं कनीय चिकित्सक, मातृका, परिचारिकाएं तथा स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे।

🔴 मुख्य बातें

  • डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आईसीयू एवं न्यूरो सर्जरी ओटी शुरू हुआ।
  • आयुक्त हिमांशु कुमार राय और डीएम कौशल कुमार ने शुभारंभ किया।
  • हेड इंजुरी मरीजों के उपचार एवं आवश्यक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • सड़क दुर्घटना में घायल लक्ष्मण शर्मा का सफल ऑपरेशन किया गया।
  • ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।
  • कैथलैब में कार्य शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
  • मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं करने का निर्देश दिया गया।
📲 दरभंगा की ताजा खबरों से जुड़े रहें

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!