डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम की समीक्षा न्यूरो सर्जरी ओटी-आईसीयू 7 सितंबर से होगा क्रियाशील

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम की समीक्षा न्यूरो सर्जरी ओटी-आईसीयू 7 सितंबर से होगा क्रियाशील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 02 सितंबर 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   स्वास्थ्य

Rxtv brand logo

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, न्यूरो सर्जरी ओटी एवं आईसीयू आदि बिंदुओं पर हुई समीक्षा

दरभंगा 02 सितंबर 2026:- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम की समीक्षा न्यूरो सर्जरी ओटी-आईसीयू 7 सितंबर से होगा क्रियाशील

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षक को मरीजों को अत्याधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

🏥 न्यूरो सर्जरी ओटी एवं आईसीयू को लेकर निर्देश

जिलाधिकारी ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं आईसीयू की समीक्षा के उपरांत इसे सोमवार दिनांक 07.09.2026 से क्रियाशील करने का निर्देश अधीक्षक को दिया गया। साथ ही, कैथ लैब को भी प्रारंभ करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र करने का निर्देश दिया गया, ताकि गंभीर मरीजों की जांच एवं उपचार की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध हो सके।

🏨 सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सर्जिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम की समीक्षा न्यूरो सर्जरी ओटी-आईसीयू 7 सितंबर से होगा क्रियाशील

बैठक में जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सर्जिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर सिविल सर्जन एवं डीपीएम, स्वास्थ्य को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी संसाधन, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं मानव संसाधन की उपलब्धता एवं उनका प्रशिक्षण शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सिजेरियन डिलीवरी, सामान्य सर्जरी सहित अन्य आवश्यक सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि मरीजों को छोटी एवं आवश्यक सर्जरी के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम हो तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सके।

⚕️ जरूरी उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम की समीक्षा न्यूरो सर्जरी ओटी-आईसीयू 7 सितंबर से होगा क्रियाशील

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की भी जानकारी ली तथा मरीजों के उपचार में उपयोग होने वाले सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

📌 मुख्य बातें

  • डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
  • अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी ओटी एवं आईसीयू को 07 सितंबर 2026 से क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया।
  • कैथ लैब शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र करने का निर्देश दिया गया।
  • सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सर्जिकल सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
  • सिजेरियन डिलीवरी और सामान्य सर्जरी सहित आवश्यक सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
  • अस्पतालों में जरूरी उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

बिहार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें।

JOIN WHATSAPP GROUP

जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
📞 9472867520

© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!