सिमरी हत्या कांड में 8 अभियुक्त गिरफ्तार, खून लगा चाकू और 3 मोबाइल बरामद
जन्माष्टमी जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला, इलाज के दौरान एक घायल की मौत
दरभंगा, 07 सितंबर 2026। दरभंगा पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा डॉयगर (चाकू) और 3 मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 05 सितंबर 2026 की रात 12:00 बजे से 01:00 बजे के बीच सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी वार्ड नंबर-12 स्थित हरिजन टोला आदर्श मध्य विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व में हुई झड़प को लेकर राकेश सहनी के साथ विवाद हुआ।
पुलिस के अनुसार, इस दौरान कुछ लोगों ने नाजायज मजमा बनाकर हरवे-हथियार से लैस होकर जाति विशेष को लेकर गाली-गलौज की और कमलेश कुमार, पिता रामाशीष राम, निवासी कुमरपट्टी थाना सिमरी, तथा सुमन कुमार, पिता राज किशोर राम, निवासी ठकनिया थाना सिंहवाड़ा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल कमलेश कुमार की मृत्यु हो गई।
मृतक के पिता रामाशीष राम के टंकित प्रतिवेदन के आधार पर सिमरी थाना कांड संख्या 186/26, दिनांक 06.09.2026 दर्ज किया गया। मामले में BNS की धारा 191(2), 191(3), 190, 303(2), 118(1), 109(1), 103(1) तथा SC/ST Act की धारा 3(1)(r)(s) और 3(2)(v) के तहत 14 नामजद एवं 5-6 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर कमतौल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के दिशा-निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर कांड में संलिप्त बताए गए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा डॉयगर (चाकू) तथा अभियुक्तों के 3 मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुरारी कुमार, पिता बुलटन सहनी, निवासी कंसी थाना सिमरी; बिरेन्द्र ठाकुर, पिता अभय ठाकुर, निवासी कंसी थाना सिमरी; राकेश कुमार, पिता अरूण सहनी, निवासी कंसी थाना सिमरी; चंचल कुमार, पिता जयनारायण सहनी, निवासी कंसी थाना सिमरी; गनौर कुमारी सहनी, पिता शभ्भू सहनी, निवासी कंसी थाना सिमरी; चन्दन कुमार, पिता जयनारायण सहनी, निवासी कंसी थाना सिमरी; अमरजीत कुमार, पिता राम सागर दास, निवासी कंसी थाना सिमरी तथा रोहित कुमार, पिता संतोष पासवान, निवासी सिमरी थाना सिमरी, जिला दरभंगा शामिल हैं।
छापेमारी टीम में पु०अ०नि० अरबिन्द कुमार, थानाध्यक्ष सिमरी थाना, पु०अ०नि० रबिन्द्र भारती, स०अ०नि० शशिकान्त सिंह, पी०टी०सी० पंकज कुमार तथा सिमरी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
🔴 मुख्य बातें
- सिमरी थाना हत्या कांड में 8 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
- जन्माष्टमी जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था।
- इलाज के दौरान कमलेश कुमार की मृत्यु हुई।
- सिमरी थाना कांड संख्या 186/26 दर्ज किया गया है।
- घटना में प्रयुक्त खून लगा डॉयगर (चाकू) बरामद हुआ।
- अभियुक्तों के 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
- 14 नामजद एवं 5-6 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
📰 संबंधित खबरें
सिमरी थाना में SSP का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
दरभंगा में 83 गिरफ्तार, 76 अभियुक्त भेजे गए जेल
पतोर थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराधियों की गिरफ्तारी पर सख्त निर्देश






