दरभंगा में UGC-NET परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में प्रतिबंध लागू

दरभंगा में UGC-NET परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में प्रतिबंध लागू
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 08 सितंबर 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   🎓 शिक्षा

Rxtv brand logo

UGC-NET परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के 100 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

09 एवं 10 सितंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

दरभंगा, 08 सितंबर 2026: अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर श्री कुमार गौरव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC-NET जून-2026 परीक्षा 09 एवं 10 सितंबर 2026 को दरभंगा नगर क्षेत्र स्थित iON Digital Zone IDZ1, Khajasarai, Near Govt Middle School/Fathmis House, Khajasarai, Laheriasarai, Darbhanga परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में UGC-NET परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में प्रतिबंध लागू

प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 09:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक होगी।

जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा के संयुक्त आदेश तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देश के आलोक में परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

आदेश के तहत संबंधित परीक्षा केंद्र की 100 मीटर की परिधि में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार तथा विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

वहीं पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग को भी निषिद्ध किया गया है।

परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्तियों के मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन एवं अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारियों जो परीक्षा संचालन कार्य में नियुक्त हों, सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारी, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस तथा शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।

परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों से उक्त आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान शांति, विधि-व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

🔴 मुख्य बातें

  • UGC-NET जून-2026 परीक्षा 09 एवं 10 सितंबर को होगी।
  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू।
  • पाँच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध।
  • आग्नेयास्त्र, घातक हथियार एवं विस्फोटक लेकर चलने पर पाबंदी।
  • सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र निषिद्ध।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित।
  • उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

WhatsApp Group से जुड़ें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!