🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 14 सितंबर 2026   |   📍 दरभंगा   |   🏷️ प्रशासन / योजनाएं

Rxtv brand logo

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई

योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की डीएम ने की समीक्षा

दरभंगा, 14 सितंबर 2026 :- जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक, जनकल्याणकारी एवं राजस्व संबंधी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान बताया। उन्होंने भवनहीन विद्यालयों को चिह्नित कर संबंधित योजना में शामिल करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

🤝 सहयोग शिविर को लेकर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि कल जिले में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिविर से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश

उन्होंने विभिन्न स्थानों से सहयोग शिविर में कर्मियों के उपस्थित नहीं रहने की शिकायतों को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को सहयोग शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सहयोग शिविर के लिए की जाती है और वे शिविर में उपस्थित नहीं होते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🍚 राशन कार्ड और किसान रजिस्ट्रेशन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभुकों के राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने एग्री स्टैक के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों को जमाबंदी एवं परिमार्जन से संबंधित लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

🏙️ नगर निगम की योजनाओं और छठ तैयारी की समीक्षा

नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त दरभंगा को योजनाओं का नियमित अनुश्रवण करने तथा कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आगामी छठ पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के तालाबों एवं अन्य जलाशयों की साफ-सफाई समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में बताया गया कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन किया जा रहा है, नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जोर

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए नगर निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभुकों से आवेदन कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। उन्होंने योजना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने एवं पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

🏠 सामुदायिक भवन और संत रविदास शिविर

बैठक में सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सहयोग शिविर में गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने संत रविदास शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष बल दिया।

📌 मुख्य बातें

  • सहयोग शिविर में कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का निर्देश।
  • शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने को कहा गया।
  • अनुपस्थित रहने वाले प्रतिनियुक्त कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी।
  • राशन कार्ड के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर।
  • जमाबंदी और परिमार्जन के लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।
  • छठ से पहले तालाबों और जलाशयों की साफ-सफाई पूरी कराने को कहा गया।
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अधिक आवेदन कराने का निर्देश।

बैठक में नगर आयुक्त दरभंगा गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) रोहित कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशिष अमन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीं जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News