गरीब चौपाल में हजारों ने रखीं समस्याएं संतोष सुमन ने सुना दर्द

गरीब चौपाल में हजारों ने रखीं समस्याएं संतोष सुमन ने सुना दर्द
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 14 सितंबर 2026   |   📍 दरभंगा   |   🏷️ राजनीति / जनसंवाद

गरीब चौपाल में हजारों लोगों ने रखीं समस्याएं

संतोष कुमार सुमन ने गरीबों से सीधा संवाद और समाधान का भरोसा दिलाया

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित गरीब चौपाल यात्रा कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री माननीय डॉक्टर संतोष कुमार सुमन सर के पास अपने-अपने समस्याओं को लेकर संवाद स्थापित किया एवं अपना अपना आवेदन दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हम जिला अध्यक्ष श्री आर के दत्ता ने किया एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव श्री हीरालाल राम ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Auto Draft

इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम पार्टी विशुद्ध रूपों से गरीबों की पार्टी है और गरीबों के लिए सदैव समर्पित रहती है। उन्होंने कहा कि हम गरीब चौपाल के माध्यम से गरीबों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके दुख दर्द में शामिल होते हैं और उनकी समस्याओं को सुनने समझने का कार्य करते हुए संबंधित विभागों से सीधा समाधान की दिशा में कार्य करते हैं।

 

उन्होंने उपस्थित जनमानस को हम पार्टी को दरभंगा जिला में मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम पार्टी सिर्फ आपके विश्वास पर खड़ा उतरेगी।

🗣️ नेताओं ने रखी अपनी बात

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी के संरक्षक केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री कल में लिए गए 34 निर्णय को लागू करने हेतु एवं पार्टी संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर गरीबों की पीड़ा व दर्द को समझने के लिए और उसके ठोस निदान के लिए हम पार्टी लगातार बिहार में कार्य कर रही है और हमारे कार्यकर्ता गरीबों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका समस्या का समाधान करवाने सहयोग कर रहा है।

Auto Draft

इस गरीब चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री राजेश कुमार पांडे, विधायक ललन राम, पूर्व विधायक डॉक्टर इजहार अहमद, अनिल कुमार यादव, केदार चौधरी, महादलित आयोग के सदस्य माननीय मुकेश माझी, चंदन ऋषि देव, अरुण माझी, अमरजीत सदा, राम सजीवन सदा, राम सुधरी सदा, लक्ष्मी सदा, संजय सदा, कारीगामी हरिशंकर गुप्ता, अजय कुमार कर्ण, उमेश माझी, पप्पु कु. यादव, प्रो. डा. बैजू बावरा, मिथलेश सदा, मिश्रीलाल मंडल, पप्पु, जहाना खातून, रामदुलारी देवी, सुमित्रा देवी आदि ने संबोधित किया।

🎖️ मिथिला परंपरा से अतिथियों का सम्मान

इस अवसर पर हम परिवार की ओर से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन, माननीय राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडे एवं डॉक्टर अनिल कुमार प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर, माला से सम्मानित किया गया।

Auto Draft

अंत में धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के कुटुंबा विधायक माननीय ललन राम जी ने किया। इस अवसर पर हम महिला नेत्री ज्योति देवी के नेतृत्व में शानदार जानदार यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उदय नारायण लाल दास, गणेश राम, मो. साज, कंचन देवी, शोभा देवी सहित कई लोगो ने हम मे शामिल होने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

📌 मुख्य बातें

  • गरीब चौपाल यात्रा कार्यक्रम में हजारों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
  • लोगों ने डॉ. संतोष कुमार सुमन के समक्ष आवेदन भी दिए।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के दत्ता ने की।
  • संचालन जिला प्रधान महासचिव हीरालाल राम ने किया।
  • डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गरीबों से सीधे संवाद की बात कही।
  • अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला से सम्मान किया गया।
  • कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!