अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का सख़्त एक्शन

अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का सख़्त एक्शन

अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का सख़्त एक्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण अंकुश के लिए लगातार छापेमारी

  • 66 लीटर और 24 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद
  • कई थानों में NBW वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी
  • शराब माफियाओं के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख़्त कार्रवाई कर रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आसूचना के आधार पर की गई छापेमारी और धर-पकड़ से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

इसी क्रम में APM थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थलवारा उच्च विद्यालय से सिरनिया बांध जाने वाले रास्ते से करीब 66 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

वहीं भालापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलारपुर मंझरिया में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान रेखा देवी पति नागे पासवान के घर के पीछे स्थित पोखरा से करीब 24 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।

न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत
बहेड़ा थाना द्वारा रामसेवक यादव, रामशकल यादव एवं कुसुम लाल सदा (सभी साकिन किशनपुर नवादा, थाना बहेड़ा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह फेकला थाना द्वारा टुनटुन कुमार (सिनुआर गोदाम, थाना बहादुरपुर) को भी गिरफ्तार किया गया।

जाले थाना कांड संख्या 247/25 के प्राथमिक अभियुक्त सुबोध साह (साकिन सरैया गीघर, थाना जैतपुर, जिला मुजफ्फरपुर) को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसके अलावा बड़गांव थाना कांड संख्या 88/25 में प्राथमिकी अभियुक्त संजय पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं लहेरियासराय थाना के अलग-अलग कांडों में लाडला कुमार, आशीष कुमार एवं गणेश कुमार को भी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि
अवैध शराब से जुड़े किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा पुलिस, अवैध शराब कार्रवाई, शराब माफिया, बिहार पुलिस, अपराध नियंत्रण

#DarbhangaPolice #IllegalLiquor #BiharProhibition #CrimeControl #LiquorRaid

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!