28 सितंबर के लोक भवन मार्च को सफल बनाने का AIYF ने किया आह्वान
दरभंगा। AIYF सहित अन्य जनसंगठनों द्वारा 28 सितंबर को आयोजित लोक भवन मार्च (विधानसभा मार्च) के समर्थन में निकाली गई बिहार यात्रा गुरुवार को दरभंगा पहुंची। AIYF के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन कुमार सिन्हा, राज्य सचिव मोहम्मद गयासुद्दीन एवं राज्य अध्यक्ष शंभू देवा के नेतृत्व में निकली यात्रा का दरभंगा के भोगेंद्र झा चौक (आयकर चौराहा) पर स्वागत किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरभंगा जिला AIYF के जिला सचिव आनंद मोहन एवं जिला अध्यक्ष कुमार किसलय के नेतृत्व में छात्र-नौजवानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन कुमार सिन्हा सहित यात्रा में शामिल सभी नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन कुमार सिन्हा ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कम्युनिस्ट नेता कॉ. भोगेंद्र झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्र-नौजवानों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान छात्र-नौजवानों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
📌 मुख्य बातें
- 28 सितंबर को लोक भवन मार्च का आह्वान।
- AIYF की बिहार यात्रा दरभंगा पहुंची।
- रोजगार, शिक्षा और महंगाई समेत कई मुद्दे उठाए गए।
इसके उपरांत कुमार किसलय की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई, जिसका संचालन AIYF राज्य परिषद सदस्य एवं अधिवक्ता शशि रंजन प्रताप सिंह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दरभंगा के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में बंद पड़े सभी कल-कारखानों को चालू कराने, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून बनाने, दरभंगा AIIMS के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, सबको शिक्षा सबको काम,सबकी चिकित्सा एक समान, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, छात्रों के पेपर लीक की घटना बंद करने, डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेकर महंगाई पर रोक लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने, नफरत -हिंसा- धार्मिक उन्माद बंद करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

वक्ताओं ने आम जनता एवं छात्र-नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए 28 सितंबर को आयोजित लोक भवन मार्च (विधानसभा मार्च) में हजारों की संख्या में शामिल होकर मार्च को सफल बनाएं।
कार्यक्रम के समापन पर AIYF राज्य परिषद सदस्य मोहम्मद अरशद सिद्दीकी ने कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-नौजवानों एवं आम लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर AISF राज्य सह-सचिव शरद सिंह जिला सह सचिव संजीव पासवान, पंचायत समिति सदस्य राजा पासवान, दीपक मिश्र ,हर्ष कुमार ,मोनू यादव ,गोपाल साह, गणेश साह, रामसागर चौपाल, विकास, मुनमुन गोपाल, सुधीर, मंटू, रवि ,अभिनव, रोशन, रामबाबू शाहिद सैकड़ो नौजवान कार्यक्रम में शामिल थे।





