बिहार के स्कूलों में अब मिलेगा घरेलू LPG कनेक्शन, कमर्शियल सिलेंडर वापसी पर विभाग सख्त
45,389 विद्यालयों के लिए नए डोमेस्टिक LPG कनेक्शन की जरूरत, कमर्शियल सिलेंडर लौटाने की तैयारी
📌 खबर की बड़ी बातें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- बिहार के 45,389 विद्यालयों के लिए नए डोमेस्टिक LPG कनेक्शन की आवश्यकता बताई गई है।
- अब तक HPCL के 6,184, BPCL के 2,385 और IOCL के 15,436 कमर्शियल सिलेंडर वापस किए जा चुके हैं।
- राशि की व्यवस्था होते ही स्कूलों को कमर्शियल सिलेंडर लौटाकर नया घरेलू कनेक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा।
पटना: मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय, बिहार सरकार द्वारा हाल ही में तीनों प्रमुख तेल विपणन कंपनियों — इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड — के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना ने की।
कमर्शियल सिलेंडरों की हो रही वापसी
बैठक में सबसे पहले बताया गया कि राज्यभर के स्कूलों में पड़े अनुपयोगी कमर्शियल गैस सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसियों को लगातार वापस किया जा रहा है। अब तक एचपीसीएल के 6184, बीपीसीएल के 2385 और आईओसीएल के 15436 कमर्शियल सिलेंडर वापस किए जा चुके हैं।

45,389 विद्यालयों में घरेलू LPG कनेक्शन की जरूरत
विभाग ने कंपनियों को अवगत कराया कि अब सभी विद्यालयों में घरेलू (डोमेस्टिक) एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। बिहार में मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े कुल 45,389 विद्यालयों को नए डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन की आवश्यकता बताई गई है।
एक कनेक्शन की कीमत 2250 रुपये
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि एक नए डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन (खाली सिलेंडर सहित) की कीमत 2250 रुपये है, और एक विद्यालय को दो नए कनेक्शन दिए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एलपीजी होज पाइप और रेगुलेटर के लिए 500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र नए कनेक्शन के साथ “फायर बॉल” लेने का सुझाव भी दिया गया, जिसकी कीमत करीब 700 रुपये बताई गई। यह फायर बॉल आग लगने पर स्वतः फट जाता है और बिना किसी व्यक्ति की सहायता के आग बुझा देता है।
NDEC श्रेणी में आएंगे विद्यालय
बैठक में यह भी संज्ञान में लाया गया कि विद्यालय “नॉन-डोमेस्टिक एक्जेम्प्टेड कैटेगरी (NDEC)” में आते हैं, इसलिए जरूरत के अनुसार ही नॉन-सब्सिडाइज्ड दर पर एलपीजी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि विद्यालय के नाम पर एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की जरूरत है, ताकि आवश्यकता से अधिक गैस न खरीदी जाए।
प्रधानाध्यापकों को देना होगा आधार कार्ड
नए कनेक्शन के लिए प्रधानाध्यापकों को गैस एजेंसी में आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड की प्रति जमा करनी होगी। जिन विद्यालयों के पास पहले से कमर्शियल कनेक्शन पर सुरक्षा जमा राशि जमा है, नए डोमेस्टिक कनेक्शन में उस राशि को समायोजित कर शेष राशि विद्यालय को वापस की जाएगी।
राशि की व्यवस्था होते ही जारी होगा निर्देश
बैठक के अंत में तीनों तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि राशि की व्यवस्था होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि विद्यालय कमर्शियल सिलेंडर वापस कर नया घरेलू कनेक्शन खरीदें।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।
ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
📰 संबंधित खबरें
पंचायत विकास प्रशिक्षण से जुड़ी खबर
दरभंगा में PDS दुकानदारों को ई-POS मशीन से जुड़ी खबर
जिला स्तर पर योजनाओं की समीक्षा से जुड़ी खबर
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved





