दरभंगा में SBI General Insurance की नई शाखा शुरू

दरभंगा में SBI General Insurance की नई शाखा शुरू

दरभंगा में SBI General Insurance की नई शाखा शुरू
गंगासागर दोनार में आधुनिक कार्यालय का शुभारंभ

  • MD & CEO नवीन चन्द्र झा ने किया विधिवत उद्घाटन
  • खुदरा व कॉरपोरेट ग्राहकों को मिलेगी बेहतर बीमा सुविधा
  • आधुनिक व सहयोगात्मक कार्यस्थल की शुरुआत

RxTv BHARAT — दरभंगा में SBI General Insurance Company Limited ने सोमवार को अपनी नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया। यह शाखा गंगासागर दोनार चौक के समीप सिटी कार्ट मॉल बिल्डिंग के चौथे तल्ले पर स्थापित की गई है। नई शाखा का विधिवत उद्घाटन कंपनी के MD सह CEO श्री नवीन चन्द्र झा द्वारा किया गया।

दरभंगा में SBI General Insurance की नई शाखा शुरू

उद्घाटन समारोह में SBI के DGM श्री प्रफुल्ल कुमार झा, SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विजय कुमार सिंह तथा दरभंगा शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री प्रणय कुमार झा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अजित शर्मा की भी सहभागिता रही।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह नई शाखा खुदरा एवं कॉरपोरेट दोनों श्रेणियों के ग्राहकों को बेहतर, तेज़ और भरोसेमंद बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगी। साथ ही यह कार्यालय कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए आधुनिक, सुविधाजनक एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल प्रदान करेगा।

दरभंगा में SBI General Insurance की नई शाखा शुरू

कार्यक्रम में आरएसएम श्री ज्ञान प्रकाश, मयूरिका सिंह, गौतम सिंह, नंद मोहन, संगीत ऊ. सिन्हा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय व्यवसायियों एवं ग्राहकों ने नई शाखा के शुभारंभ को दरभंगा के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520

SBI General Insurance, Darbhanga News, SBI Insurance Branch Opening, Darbhanga Business News, Insurance Sector Bihar

#SBIGeneralInsurance #DarbhangaNews #InsuranceNews #BusinessNews #BiharNews #SBIBranchOpening

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!