दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, वारंटी व इश्तिहार तामिला अभियान तेज
NBW निष्पादन, शराब के विरुद्ध अभियान और फरार आरोपियों पर शिकंजा
- NBW व इश्तिहार वारंटी पर कई आरोपियों की गिरफ्तारी व तामिला
- अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब विनष्ट व जप्त
- लहेरियासराय व कमतौल थाना क्षेत्र में डुगडुगी बजाकर इश्तिहार
RxTv BHARAT —
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आलोक में सत्तों मल्लीक, पिता फनी मल्लीक, साकिन तरवाड़ा, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जमालपुर थाना द्वारा की गई।
वहीं माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटी परवेज, पिता मुस्तफा, साकिन पर्री, थाना फेकला, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई फेकला थाना द्वारा की गई।
लहेरियासराय थाना कांड संख्या-245/25, धारा-103 BNS के प्राथमिक अभियुक्त पवन कुमार, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई लहेरियासराय थाना द्वारा की गई।
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोदौल एवं पाली में छापेमारी के दौरान करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित (गुड़की) चुलाई शराब को विनष्ट किया गया।
फेकला थाना अंतर्गत बरुआरा गांव के पीछे छापेमारी कर करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित (गुड़की) शराब को विनष्ट किया गया। वहीं मनिगाछी थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदा में श्याम सुंदर झा के घर के पीछे से कुल 24.870 लीटर विदेशी शराब जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के तहत मोहम्मद प्यारे, मोहम्मद अंजार अली (उर्दू बाजार नीम चौक), मोहम्मद अकबर, मोहम्मद इंडीस, मोहम्मद मौसिम, मोहम्मद कुटुस (बलभद्रपुर), सुभांद्रा झा, औंकार झा (शिवसागर कॉलोनी बलभद्रपुर), सबिता कुमारी, लालबाबू शाह एवं कांति देवी (गायत्री मंदिर), सभी थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा के आवास पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई लहेरियासराय थाना द्वारा की गई।
इसके अतिरिक्त कमतौल थाना कांड संख्या-194/25, दिनांक 03.09.25, धारा 103(1)/123/238(a)/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त विदेशी महतो, श्याम महतो, सुनैना देवी एवं हिना देवी, सभी साकिन थाना कमतौल, जिला दरभंगा के घर डुगडुगी बजाकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई कमतौल थाना द्वारा की गई।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध, फरारी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Darbhanga Police News, NBW Action Darbhanga, Ishtihar Warrant, Illegal Liquor Action, Bihar Police
#Darbhanga #DarbhangaPolice #NBW #Ishtihar #IllegalLiquor #BiharPolice #CrimeNews





