दरभंगा में अपराधियों पर शिकंजा SSP की मौजूदगी में विशेष चेकिंग अभियान

दरभंगा में अपराधियों पर शिकंजा SSP की मौजूदगी में विशेष चेकिंग अभियान

  • लहेरियासराय व अन्य शहरी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जाँच
  • अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
  • नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

RxTv BHARAT : वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की उपस्थिति में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस क्रम में लहेरियासराय थाना सहित अन्य शहरी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जाँच अभियान संचालित किया गया।

दरभंगा में अपराधियों पर शिकंजा SSP की मौजूदगी में विशेष समकालीन अभियान

जाँच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त, निगरानी और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

दरभंगा में अपराधियों पर शिकंजा SSP की मौजूदगी में विशेष समकालीन अभियान

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध, अवैध गतिविधि और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।


Darbhanga Police, SSP Darbhanga, Vehicle Checking Drive, Crime Control, Law and Order, Bihar Police

#DarbhangaPolice #SSPDarbhanga #VehicleChecking #CrimeControl #LawAndOrder #BiharNews #PoliceAction

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!