मनिगाछी में लूट का मामला: पुलिस ने 1 आरोपी गिरफ्तार 4 विधिविरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया

- तत्काल कार्रवाई और घटनास्थल पर जांच
- बरामद मोटरसाइकिल और मोबाइल
- SIT टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की
- घटना दिनांक 18.01.2026, कौआ गाछी के पास
- वादी: विजय कुमार, ग्राम नारायणपुर
- अभियुक्त: अजय कुमार मुखिया, उम्र 22 वर्ष
- 4 विधि विरुद्ध किशोर गिरफ्तार
- लूटी गई दो मोटरसाइकिल बरामद
RxTv BHARAT : दरभंगा पुलिस ने मनिगाछी थाना अंतर्गत कौआ गाछी के पास हुई लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार एवं 4 विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया।
घटना की संक्षिप्त विवरणी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को शाम 19:15 बजे मनीगाछी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम कटमा से बधिया की ओर जाने वाली सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल और पैसा लूट लिया। मनीगाछी थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर मामला उजागर किया।
पुलिस अनुसंधान में यह पता चला कि ग्राम नारायणपुर निवासी विजय कुमार पिता ढोढाई सिंह का मोटरसाइकिल और पैसा लूट लिया गया था। इस आधार पर कांड संख्या 13/26 दिनांक 19.01.26 धारा 309(4) BNS दर्ज की गई।
कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त अजय कुमार मुखिया (22 वर्ष) पिता रामफल मुखिया, ग्राम बधिया, थाना मनिगाछी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चार विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया।
बरामदगी में लूटी गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं:
- BR37AL1741 (वादी की मोटरसाइकिल)
- एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर BR32C9631)
- एक अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिल
छापामारी दल में शामिल थे:
- पु.नि. मनोज कुमार (थानाध्यक्ष सदर)
- पु.नि. अमृत साह (तकनीकी शाखा प्रभारी दरभंगा)
- पु.अ.नि. रंजीत कुमार (थानाध्यक्ष मनीगाछी)
- पु.अ.नि. साध्वी कुमारी, सुनील कुमार, मनीष कुमार, स.अ.नि. राजेश कुमार, संजय कुमार (मनीगाछी थाना)
- पी.टी.सी. 899 रामबाबू राय, सिपाही अनमोल कुमार, राहुल कुमार, आदित्य कुमार (तकनीकी शाखा दरभंगा)
- मनिगाछी थाना के सभी सशस्त्र बल
सूचना/मदद/विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9472867520
#DarbhangaNews #CrimeAlert #ManigachiPolice #PoliceAction #BiharUpdates #LocalNews #LawAndOrder


