भूकंप आए तो क्या करें? दरभंगा में VR से सिखाया जा रहा बचाव

भूकंप आए तो क्या करें? दरभंगा में VR से सिखाया जा रहा बचाव

🔷 वर्चुअल रियलिटी से भूकंप आपदा का लाइव अनुभव

🔷 दरभंगा में 180 स्थलों पर जागरूकता, स्कूलों में मॉक ड्रिल

🔷 एसडीआरएफ व एनजीओ के सहयोग से प्रशिक्षण अभियान तेज

RxTv BHARAT :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में दरभंगा जिले में 15 से 28 जनवरी 2026 तक “भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित व्यवहार का प्रशिक्षण देना है।

भूकंप आए तो क्या करें? दरभंगा में VR से सिखाया जा रहा बचाव

गौरतलब है कि 15 जनवरी 1934 को आए विनाशकारी भूकंप ने मिथिलांचल सहित पूरे क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित किया था। उसी ऐतिहासिक घटना को ध्यान में रखते हुए यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इस वर्ष जिले के 180 प्रमुख स्थलों पर भूकंप सुरक्षा से संबंधित फ्लेक्स लगाए गए हैं, वहीं आम जनमानस के बीच पेम्पलेट्स का वितरण कर आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

भूकंप आए तो क्या करें? दरभंगा में VR से सिखाया जा रहा बचाव

इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों के चिन्हित विद्यालयों में स्थायी रूप से प्रतिनियुक्त NDRF टीम एवं विभाग से संबद्ध गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से मॉक ड्रिल एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

भूकंप-रोधी निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहवाड़ा एवं हनुमाननगर प्रखंड में प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों के बीच टूल किट का वितरण किया गया।

वहीं, पॉलिटेक्निक कॉलेज दरभंगा में स्थापित भूकंप रोधी मकान के मॉडलों का भ्रमण कराकर तकनीकी जानकारी को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।

भूकंप आए तो क्या करें? दरभंगा में VR से सिखाया जा रहा बचाव

जिले के सभी अंचलों के प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन युक्त जागरूकता रथ का परिचालन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से भूकंप सुरक्षा से संबंधित वीडियो का प्रसारण हो रहा है।

कार्यक्रम श्रृंखला का मुख्य आकर्षण वर्चुअल रियलिटी (VR) सेट है, जिसके जरिए लोगों को भूकंप आपदा की वास्तविक अनुभूति कराई जा रही है तथा उससे बचाव हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर,सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रणव राज सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT | दरभंगा


Darbhanga Earthquake Safety, VR Disaster Training, Bihar Disaster Management, SDRF Mock Drill

#EarthquakeSafety #VRTraining #DisasterManagement #Darbhanga #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!