दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय माहौल

दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय माहौल

🚩 दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा

🔔 जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर, भक्तिमय बना माहौल

RxTv BHARAT – श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर गुरुवार को दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह पद यात्रा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, दरभंगा के द्वारा आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमारी गोस्वामी ने की, जबकि राजीव मधुकर यात्रा प्रमुख के रूप में पूरे आयोजन का नेतृत्व कर रहे थे।पद यात्रा की शुरुआत कर्पूरी चौक से हुई।
दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय माहौल
इसके बाद यह यात्रा लहेरियासराय, लोहिया चौक, बाकरगंज, दारू भट्टी चौक, इस्माइलगंज, जिला स्कूल रोड, नाका नंबर छह, रहमगंज, मौलागंज, नाका नंबर पांच, कनका चौक, मिर्जापुर चौक सहित
शहर के अनेक प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरती हुई अंततः मनोकामना मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय माहौल
पूरे मार्ग में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों, भजन-कीर्तन और शंखनाद से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा ध्वज, भगवान श्रीराम की तस्वीरें और धार्मिक झंडे शोभा बढ़ा रहे थे। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा पुष्पवर्षा कर पद यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान कई आकर्षक धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु पूरे उत्साह, अनुशासन और श्रद्धा भाव के साथ पद यात्रा में शामिल रहे।
दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय माहौल
विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।अध्यक्ष विनय कुमारी गोस्वामी ने कहा कि “जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर यह शुभ और भव्य शोभायात्रा निकाली गई है।”
उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन मनोकामना मंदिर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। अध्यक्ष ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि “जितने भी सनातनी हैं, वे सब एकजुट होकर इस पद यात्रा को आगे बढ़ाएं, हर वर्ष इसे निकालें और पुण्य के भागीदार बनें। हिंदुत्व को बढ़ाना है, हिंदुत्व को जगाना है।”
दरभंगा में भव्य राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय माहौल
वहीं यात्रा प्रमुख राजीव मधुकर ने कहा कि “सनातन धर्म जागरूकता का प्रतीक है। सनातन को ही सत्य कहा जाता है और जो भी सनातन धर्म में होता है, वह सत्य के मार्ग पर होता है।
दरभंगा में निकली यह राम उत्सव संकीर्तन पद यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द, एकता और सनातन संस्कृति की जीवंत और सशक्त झलक भी प्रस्तुत करती नजर आई।

VHP Darbhanga, Bajrang Dal Darbhanga, Ram Utsav, Sanatan Dharma

#JaiShriRam #VHP #BajrangDal #RamUtsav #DarbhangaNews #SanatanDharma

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!