⚡ कल दरभंगा में बिजली गुल! 🛠️ जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

⚡ कल दरभंगा में कई इलाकों की बिजली रहेगी गुल
🛠️ मेंटेनेंस व तार शिफ्टिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित
शनिवार 24 जनवरी 2026 को दरभंगा शहर के विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस, तार शिफ्टिंग और तकनीकी कार्य के कारण कई विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी NBPDCL एवं बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई है।
🔹 लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े इलाके
RCD विभाग द्वारा तार शिफ्टिंग कार्य के कारण 11 केवी सदर फीडर दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक बंद रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र: लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अंबेडकर चौक, बावन बीघा, मिथिला कॉलोनी, माथरापुर, पोसनपुरा, जेपी चौक, पेप्सी एजेंसी, ज्ञान भारती, कबीरचक, इंजीनियरिंग गैस गोदाम, गांधीनगर, कतरहिया, भेलूचक आदि।
🔹 बेला PSS एवं नाका-1 उपकेंद्र क्षेत्र
11 केवी कटहलवारी एवं इमरजेंसी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण 11:00 बजे से 03:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
साथ ही बाघमौर के समीप 33 केवी नाका-1 फीडर क्रॉसिंग कार्य के कारण 11:00 बजे से 01:00 बजे तक सभी फीडर बंद रहेंगे।
प्रभावित क्षेत्र: तारामंडल, पीटीसी, बेला, परमेश्वर चौक, बेला दुर्गा मंदिर, बाघमौर, भंडार चौक, कटहलवारी, विद्यापति चौक, सुंदरपुर, बीरा, रैक पॉइंट, कैदराबाद, आजमनगर, शिवधारा, अलीनगर, बापू चौक, हाईवे, शिक्षक कॉलोनी एवं इंजीनियरिंग कॉलेज फीडर से जुड़े सभी इलाके।
🔹 लालबाग उपकेंद्र क्षेत्र
33/11 केवी लालबाग PSS में मेंटेनेंस कार्य के कारण
11:00 बजे से 01:00 बजे तक
इमरजेंसी, स्टेशन, टावर एवं CM Science फीडर की बिजली बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: दरभंगा टावर, दरभंगा स्टेशन, राजकुमारगंज, हसन चौक, आकाशवाणी, गौशाला रोड, जीएम रोड, आयकर चौक, इंदिरा गांधी चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, शिवाजीनगर, लालबाग, नाका नंबर-03, पार्टी ऑफिस, टेस्टी चौक, एमआरएम रोड आदि।
🔹 पंडासराय उपकेंद्र क्षेत्र
सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक पंडासराय PSS में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
प्रभावित क्षेत्र: ऑफिसर कॉलोनी, सर्किट हाउस, सिविल कोर्ट, मंडल कारा, जुवेनाइल जेल, कलेक्ट्रेट रोड, बापू नगर कॉलोनी, हाजमा चौक, बाकरगंज, गुदरी बाजार, पंडासराय, खाजा सराय, बलभद्रपुर, नवटोलिया, काबिलपुर रामनगर आदि।
⚠️ बिजली विभाग की अपील: उपभोक्ता निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले निपटा लें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Darbhanga Power Cut, NBPDCL Update, Electricity Maintenance, Bihar Power News
#Darbhanga #PowerCut #NBPDCL #ElectricityUpdate #RxTvBharat


