लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प ‘मैं इंडिया, मैं वोट’ का दिया गया संदेश

लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प ‘मैं इंडिया, मैं वोट’ का दिया गया संदेश

🗳️ लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प
🇮🇳 ‘मैं इंडिया, मैं वोट’ का दिया गया संदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

📢 डीडीसी ने दिलाई मतदान की शपथ
🏛️ समाहरणालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित

Rx Tv BHARAT – समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प ‘मैं इंडिया, मैं वोट’ का दिया गया संदेश

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 का थीम “मैं इंडिया, मैं वोट” है, जो प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा दिए गए संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मतदाताओं को लगातार जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत के भविष्य का निर्धारण मतदाताओं के हाथ में है। प्रत्येक मतदाता को धर्म, जाति एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन से मुक्त होकर निर्भीक वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल 28,80,799 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें पुरुष – 15,17,771, महिला – 13,62,985 एवं तृतीय लिंग – 43 मतदाता शामिल हैं।

लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प ‘मैं इंडिया, मैं वोट’ का दिया गया संदेश

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 62,904 मृत मतदाता, 88,921 स्थायी रूप से विस्थापित, 27,516 अनुपस्थित एवं 23,978 दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं को चिह्नित किया गया। वर्तमान विशेष अभियान में दोहरी प्रविष्टियों के विलोपन की प्रक्रिया में 99.16 प्रतिशत निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ तथा निर्वाचन सूची की तैयारी में बेहतर योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्वीप आइकॉन श्री मणिकांत झा एवं जिला दिव्यांगजन स्वीप आइकॉन श्री जितेंद्र कुमार को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि—श्री मुकुंद चौधरी, श्री देवेंद्र कुमार झा, श्री गगन कुमार झा, श्री जवाहर शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला स्वीप आइकॉन श्री मणिकांत झा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया गया यह संदेश लोकतंत्र को मजबूत करने और हर मतदाता को जागरूक, निर्भीक एवं जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।


National Voters Day, Darbhanga News, Election Awareness, Democracy India

#NationalVotersDay #MainIndiaMainVote #DarbhangaNews #ElectionAwareness #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!