SSP की बड़ी कार्रवाई वायरल वीडियो पर दरभंगा पुलिस सख्त बेता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार निलंबित

👮♂️ वायरल वीडियो पर दरभंगा पुलिस सख्त
⛔ बेता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार निलंबित
- 🔴 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान
- 🔴 ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज व अमर्यादित भाषा का प्रयोग
- 🔴 तत्काल प्रभाव से निलंबन, पुलिस केंद्र दरभंगा मुख्यालय
RxTv BHARAT :
दरभंगा पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए बेता थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० हरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संज्ञान के बाद की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा की ओर से जारी
प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 28.01.2026) में बताया गया है कि वायरल वीडियो में थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार को अपने कर्तव्य के दौरान वाहन चालक के साथ बातचीत करते हुए गाली-गलौज एवं असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए देखा गया। यह आचरण आम जनता के साथ अमर्यादित व्यवहार को दर्शाता है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी के दौरान इस प्रकार का व्यवहार पुलिस पदाधिकारी के कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानी एवं उदंडता को परिलक्षित करता है।
इसे गंभीर कदाचार मानते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष के विरुद्ध त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
क्लिक करे वीडियो भी देखे..👇
आदेश के अनुसार, पु०अ०नि० हरेंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष, बेता को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार, अमर्यादित भाषा और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासनिक हलकों में इसे पुलिसिंग में अनुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई।


