मिथिला लोक उत्सव 2025–26 की तैयारी तेज ➡️ डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक

28 फरवरी–1 मार्च को मिथिला लोक उत्सव
दरभंगा में लोक कला, खेल और संस्कृति का भव्य संगम
✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT | दरभंगा
RxTv BHARAT : मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा, कला और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्सव की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
🎭 कहां होंगे कार्यक्रम
उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ऑडिटोरियम, दरभंगा में आयोजित होंगी, जबकि खेल एवं अन्य गतिविधियाँ नेहरू स्टेडियम एवं पोलो मैदान में कराई जाएँगी।
इस दौरान मिथिला की लोक परंपरा, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही सर्व भाषा कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें अलग-अलग भाषाओं के कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।
📝 कलाकारों के लिए आवेदन व्यवस्था
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले कलाकार 16 फरवरी 2026 तक ऑडिटोरियम, दरभंगा में अपना आवेदन जमा करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नौकायन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इसके साथ ही सभी विभागों द्वारा सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएँगे।
🎨 स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल सके।
इसके अतिरिक्त मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया, जिससे पारंपरिक मिथिला चित्रकला को बढ़ावा मिले।
📌 समयबद्ध और समन्वित तैयारी के निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएँ, ताकि मिथिला लोक उत्सव 2025–26 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जा सके।
👥 बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार सहित सदस्य श्री कमलाकांत झा, श्री नवीन सिन्हा, श्री जितेंद्र कुमार सिंह एवं श्री राम बुझावन यादव उपस्थित थे।
RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network
समाचार सूचना, जनहित सहयोग एवं विज्ञापन हेतु आधिकारिक संपर्क – 9472867520
#MithilaLokUtsav #DarbhangaNews #MithilaCulture #FolkFestival #KaushalKumarDM #BiharCulture#LocalArtists #MithilaPainting


